SCOOP: सलमान खान की 500 करोड़ी SVC63 में हुई अनिल कपूर-अरविंद स्वामी की एंट्री!!

0
  • Anil-Arvind in Salman’s Movie: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने करियर की बिगेस्ट एक्शन एंटरटेनर के लिए कमर कस रहे हैं, जिसे डायरेक्टर वामशी बनाएंगे। निर्माता दिल राजू ने बीते दिनों ही ऐलान किया है कि भाईजान जल्द ही वामशी के डायरेक्शन में काम करेंगे। बीते कुछ समय से लगातार बॉलीवुड कलाकार साउथ डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मूवीज डिलीवर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि भाईजान भी वामशी के साथ इतिहास रचेंगे। अगर फिल्म से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान और वामशी की अपकमिंग मूवी में एक साउथ स्टार की एंट्री हो गई है। 
  • साउथ एक्टर अरविंद स्वामी ने साइन की सलमान खान की फिल्म
  • पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर वामशी ने भाईजान की मूवी के लिए एक्टर अरविंद को साइन किया है। अरविंद अपनी शानदार परफॉर्मेंसेज के लिए जाने जाते रहे हैं, जो भाईजान की मूवी में नॉन-निगेटिव कैरेक्टर प्ले करते दिखेंगे। मेकर्स की तरफ से अब तक अरविंद स्वामी के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, जिसके बारे में मेकर्स जल्द ही खुलासा कर सकते हैं। 
  • अनिल कपूर दिखेंगे निगेटिव रोल में
  • रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वामशी अपनी मूवी में अनिल कपूर को भी साइन करने की सोच रहे हैं। अनिल कपूर को वामशी निगेटिव रोल के लिए कंसीडर कर रहे हैं। सूत्र ने पिंकविला को बताया है, “भाईजान की मूवी के लिए कास्टिंग लगातार जारी है। वामशी मूवी में लीड निगेटिव कैरेक्टर के लिए हिन्दी सिनेमा के जाने-माने एक्टर अनिल कपूर को कंसीडर कर रहे हैं। अनिल कपूर के साथ मेकर्स लगातार चर्चा में हैं लेकिन अभी उन्होंने ये मूवी आधिकारिक तौर पर साइन नहीं की है। अनिल कपूर जल्द ही इस फिल्म को लेकर फैसला ले सकते हैं, जिसके बाद मेकर्स उनके नाम का आधिकारिक ऐलान करेंगे।”
  • सलमान खान संग पहली बार रोमांस करेंगी नयनतारा
  • बताते चलें कि वामशी और सलमान खान की मूवी में साउथ अदाकारा नयनतारा की एंट्री पहले ही हो चुकी है। मेकर्स ने बीते दिनों ही एक पोस्ट के जरिए बताया है कि भाईजान अपनी अगली मूवी में नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। सलमान और नयनतारा इसी महीने से वामशी की फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here