मुंबई: इंडियन आइडल 12 के आगामी एपिसोड में शानदार मनोरंजन देखने को मिलने वाला है क्योंकि मंच पर सुपर डांसर चैप्टर 4 के जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर दिखने वाले हैं और इन मेहमानों की मौजूदगी में बहुत कुछ मस्ती और धमाल देखने को मिलेगा।
इस एपिसोड में निहाल और सयाली का शानदार परफॉरमेंस भी शामिल होगा जो ऐ मेरे हमसफर, किताबें बहुत सीं और चुरा के दिल मेरा गानों पर परफॉर्मेंस देंगे। प्रतियोगियों का प्रदर्शन इतना रोमांचकारी होगा कि उन्हें मंच पर शाबाशी देने शिल्पा और अनुराग पहुंच जाएंगे और चुरा के दिल मेरा के स्टेप्स पर डांस करते नजर आएंगे।
इसके अलावा, एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर करती नजर आएंगी। एपिसोड के दौरान शिल्पा ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान उनकी पहली फिल्म बाजीगर की शूटिंग के दौरान उनकी कितनी मदद की थी। उन्होंने गाने के लिए अपने लिप सिंक को परफेक्ट करने में उनकी काफी मदद की थी और जाहिर है इंडियन आइडल के सेट पर गाने के शूट से जुड़ी इस बात ने फैंस का पूरा ध्यान आकर्षित किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, ‘बाज़ीगर मेरी पहली फिल्म थी और मैं बहुत नर्वस थी, लेकिन इस दौरान मेरे सह-कलाकार शाहरुख बहुत प्यारे थे, वह हमेशा मुझे शांत करते थे और सीन को लेकर मेरी मदद करते थे। जब हम ऐ मेरे हमसफ़र गाने की शूटिंग कर रहे थे और मुझे गानों को लिप-सिंक करना था, लेकिन मुझे यह ठीक से समझ नहीं आ रहा था तब वो शाहरुख थे जिन्होंने तुरंत मेरी मदद के लिए आए और मुझे गानों में लिंप सिंक (गाने के साथ-साथ बोलना) में मदद की और मुझे यह तकनीक बताई कि कैसे बिल्कुल प्वाइंट पर लिप-सिंक किया जाए।’
शो की बात करें तो इंडियन आइडल अपने पहले सीज़न से दिल दर्शकों के दिल जीत रहा है और अब शो का क्रेज बढ़ रहा है। जल्द ही चैनल, सुपर डांसर का चौथा सीज़न भी लाने वाला है और यह इंडियन आइडल के समय पर शुरू होकर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करेगा।










































