Shilpa Shetty ने पति राज कुंद्रा को मिली जमानत के बाद फोटो पोस्‍ट कर दिया ये मैसेज, लोगों के मिले ऐसे रिएक्‍शन

0

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोनोग्राफी मामले में दो महीने से जेल में बंद थे। मंगलवार सुबह उन्‍हें कोर्ट से 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।  पति के घर लौटने की खबर के बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक तस्‍वीर पोस्‍ट कर खास मैसेज दिया। फोटो में शिल्‍पा योग करती हुईं नजर आ रही हैं। इसमें उन्‍होंने मुश्किल हालात का सामना करने और जिंदगी में गिरकर वापस उठने की बात पर जोर दिया। अदाकारा के इस पोस्‍ट को देख लोग कंफ्यूज्‍ड हैं। 

शिल्‍पा के चाहने वालों को उनका लेटेस्‍ट पोस्‍ट काफी मोटिवेशनल लगा। वहीं कुछ लोग इससे हैरान हैं, क्‍योंकि शिल्‍पा के इस पोस्‍ट से ये मैसेज जा रहा है कि वह कहीं न कहीं राज को मिली जमानत के बाद से राहत की सांस ली है। जबकि दोनों के बीच रिश्‍ते सामान्‍य नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि क्‍या शिल्‍पा अभी भी राज के साथ रहेंगी। 

शिल्‍पा ने अपने सोशल हैंडल पर योग मुद्रा में तस्‍वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, “हमेशा ऐसे पल आते हैं जो आपको जमीन पर धकेल देते हैं। ऐसे समय में, मुझे सच में विश्वास है कि अगर आप सात बार गिरते हैं, तो अपने आप को इतना मजबूत बनाएं कि आठवीं बार वापस खड़े हो सकें।

उन्‍होंने आगे लिखा, “मुश्किल हालात में गिरकर दोबारा उठने के लिए आपको बहुत साहस, धैर्य, इच्छा-शक्ति और ताकत की जरूरत होगी। लेकिन ये गुण आपको जीवन की इस यात्रा में और अधिक लचीला और मजबूत बनाएंगे। हर बार जब आप वापस उठते हैं, तो आप नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ असंभव को भी संभव करने के लिए वापस आएंगे।” अदाकारा का ये कैप्‍शन उनके लाइफ में चल रहे उथल पुथल को दर्शाता है। साथ ही दिखता है कि शिल्‍पा ने इस मुश्किल वक्‍त में कैसे खुद को संभाला। 

बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्न फिल्मों के निर्माण और स्ट्रीमिंग में कथित तौर पर संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here