SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

0

SIR Congress Protest Live Updates: एसआईआर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग के साथ चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है। पार्टी ने 28 सितंबर को जिला स्तर पर भी विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है।SIR Congress Protest Live Updates: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और चुनाव आयोग को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एसआईआर अभियान के दौरान लिए गए फैसलों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सभी प्रदेश इकाइयां अपने-अपने राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालेंगी और चुनावी प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग करेंगी।

वेणुगोपाल के अनुसार आंदोलन के दूसरे चरण में 28 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटियां जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालेंगी। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी समेत अन्य मांगें उठाई हैं तथा कहा है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस का यह प्रदर्शन मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की पृष्ठभूमि में आयोजित किया जा रहा है।एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के देशभर में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस ने की मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की भी मांग की है। पार्टी के मुताबिक, सभी जिला कांग्रेस कमेटियां (DCC) 28 सितंबर को अपने-अपने जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालेंगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सामने आए कथित खुलासों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पार्टी का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

‘इलेक्शन कमीशन का बचाव कर रही बीजेपी’

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘बीजेपी बेशर्मी से इलेक्शन कमीशन का बचाव कर रही है। ऐसा लगता है कि उनकी किस्मत आपस में जुड़ी हुई है। अगर एक पर जांच होती है, तो दूसरा उनके बचाव में दौड़ पड़ता है क्योंकि वे इस काम में शामिल थे। यह दो गलत काम करने वालों का गठजोड़ है, और मुझे इस बात पर जोर देना चाहिए कि उनके काम देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है, जो देशद्रोह के बराबर हैं। ये दोनों देशद्रोही मिले हुए हैं। लोगों की अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है, और जनता का फैसला किसी भी कानून से परे है। बीजेपी को तैयार रहना चाहिए. भारत के लोगों का गुस्सा ज्ञानेश कुमार और बीजेपी के खिलाफ फूट पड़ा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here