T20 वर्ल्ड कप का सट्टा खिलाने के मामले में फरार चल रहे प्रांजल जैन पुलिस की हिरासत में – की जा रही है पूछताछ

0

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का सट्टा खिलाने के मामले में फरार चल रहे प्रांजल जैन बालाघाट निवासी को हिरासत में ले लिया गया ।जिससे पूछताछ की जा रही है बताया गया है कि प्रांजल जैन सट्टा खिलाने की आईडी प्राप्त करके अंकित मेंढे गोंदिया निवासी के सहयोग से क्रिकेट का सट्टा चला रहा था। अंकित मेंढे को भी शीघ्र गिरफ्तार की जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

ज्ञात हो कि कोतवाली पुलिस ने 9 नवंबर की रात्रि नगर के वार्ड नंबर 19 सिंधी मोहल्ला स्थित एक घर में छापा मारकर टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का सट्टा खिला रहे 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया था गिरफ्तार दोनों सटोरिया नीति पिता रामप्रसाद ब्रम्हे प्रेम नगर बालाघाट और आशीष उर्फ हैप्पी पिता मनोहर लाल सोमानी सिंधी मोहल्ला निवासी के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप 7 मोबाइल पेन ड्राइव सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त किए थे। इन दोनों सटोरियों से पूछताछ करने पर प्रांजल जैन सट्टा खिलाने की आईडी प्राप्त कर अंकित मेंढे गोंदिया निवासी के सहयोग से क्रिकेट का सट्टा चलाने के संबंध में बताएं थे। इस मामले में प्रांजल जैन और अंकित मेंढे के विरुद्ध धारा3/4 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट एवं धारा 109 भादवि के तहत अपराध दर्ज है और घटना दिनांक से ही प्रांजल जैन की तलाश की जा रही थी 16 नवंबर को कोतवाली पुलिस ने प्रांजल जैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है प्रांजल जैन से क्रिकेट के सट्टा के संबंध में बहुत कुछ जानकारी मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है ज्ञात हो कि इस मामले में T20 वर्ल्ड कप का सट्टा खेलने वाले 18 व्यक्तियों को धारा 107 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया गया था जिनमें एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की जा चुकी है और जो व्यक्ति नहीं आए हैं उन्हें पुनः नोटिस जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here