Thalaivi trailer: कंगना रनौत के जन्मदिन पर र‍िलीज होगा जयललिता की बायोपिक ‘thalaivi’ का ट्रेलर

0

Thalaivi trailer: इस साल एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए उनका जन्मदिन होगा, क्योंकि 23 मार्च के दिन ही होगा फिल्म ‘थलाइवी’ (thalaivi) का ट्रेलर लॉन्च। फ़िल्म की रिलीज को यादगार बनाने के लिए कंगना और फ़िल्म thalaivi की टीम कोई कसर नही छोड़ रही हैं। प्रमोशन का हर अंदाज अपने आप मे कमाल का होगा और इसकी शुरूवात हो रही हैं बॉलीवुड की रानी कंगना रनौत के जन्मदिन के मुबारक मौके से।

डायरेक्टर विजय के इस ड्रीम प्रोजेक्ट और फ़िल्म thalaivi से जुड़े एक-एक सितारों के लिए ये फ़िल्म उनके जीवन की सबसे बड़ी मेहनत हैं। एक कमाल की अभिनत्री और तमिलनाडु की राजनीति को अपने उदारता और प्यार से नए आयाम तक पहुँचानेवाली दिवंगत लीडर जयललिता की महान जीवन की असाधारण पहलुओं की झलकियां , कंगना के जन्मदिवस के दिन देखने मिलेगी और ये अब तक का सबसे बड़ा तोहफा कंगना के चाहनेवालो के लिए और दिवंगत राजनेता लीडर जयललिता जी के चाहने वालों के लिए होगा ।
 
एक प्रभावशाली शक्शियत के जीवन की गाथा को जीने के लिए कंगना रनौत हर अग्निपरीक्षा से गुजरी हैं, भरतनाट्यम के गुर सीखने से लेकर, तमिल भाषा और जयललिता जी के हाव-भाव को अपने आप मे हूबहू उतारने के लिए कंगना ने जी- तोड़ मेहनत की हैं।

इसके साथ ही साथ कंगना रनौत और अरविंद स्वामी की केमिस्ट्री भी इस फ़िल्म का सबसे मुख्य आकर्षण हैं जो जयललिता और यम.जी रामचंद्रन के साथ की अनोखे पलों को ताजा कर देगी। दर्शकों में इस जोड़े के पहले लुक को देखने की काफी उत्साह है और साथ ही इंतजार हैं कि कैसे इन दोनों बड़े दिग्गज किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।

हाल ही में दिवंगत लीडर जयललिता के जयंती पर मेकर्स ने ‘Thalaivi’ को 23 अप्रैल 2021को पैन इंडिया रिलीज करने की घोषणा भी की। फ़िल्म को प्रोड्यूस किया गया हैं विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह ने। इसे को-प्रोड्यूस किया हैं हितेश ठक्कर और तिरुमल रेड्डी ने। फ़िल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोस के द्वारा 23 अप्रैल 2021 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here