The Raja Saab OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है प्रभास की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप

0
  • The Raja Saab OTT Release: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी मूवी ‘द राजा साब’ 9 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मारुती के निर्देशन में बनी प्रभास की यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही। बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई ना कर पाने के बाद अब मेकर्स ने इस हॉरर कॉमेडी को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है। हाल ही में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जो दुनिया भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। तो चलिए जानते हैं अब ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) के निर्माता अपनी इस मूवी को कब और कहां रिलीज करने जा रहे हैं। 
  • इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी ‘द राजा साब’
  • प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को मेकर्स ने जियोहॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। इस मूवी को दर्शक 6 फरवरी से घर बैठे देख पाएंगे। मारुति द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी में प्रभास लीड रोल में हैं। प्रभास ने हॉरर ट्विस्ट के साथ हल्के-फुल्के कॉमेडी अंदाज में वापसी की थी। ट्रेलर और बड़ी स्टार पावर होने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। हैरानी की बात यह है कि यह मूवी प्रभास के करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई। 
  • 400 करोड़ रुपये था फिल्म का बजट
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने ‘द राजा साब’ को बनाने में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे खर्च किए थे। वहीं दूसरी ओर पहले दिन धांसू बिजनेस करने के बाद इस मूवी के कलेक्शन में उछाल नहीं देखा गया। ‘द राजा साब’ के फ्लॉप होने से निर्माताओं को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा। प्रभास के अलावा फिल्म में संजय दत्त, जरीना वहाब, बोमन ईरानी, द राजा साब, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार सहित कई एक्टर्स की बड़ी टुकड़ी देखने को मिली थी। यह उन लोगों के बड़ा मौका है, जो प्रभास स्टारर को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here