भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले देश के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने। उन्होंने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर की दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज की इस उपलब्धि के साथ भारत ने ओलंपिक में सबसे अधिक पदक लंदन 2012 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस साल खेलों का महाकुंभ में देश ने सात पदक जीते हैं, जो अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
पाकिस्तान का नहीं खुला खाता
इसके अलावा भारत नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद टोक्यो ओलंपिक पदक तालिका में 47वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि सबसे बड़े सवाल है कि भारत का प्रतिद्वंद्वी मुल्क पाकिस्तान सूची में किस स्थान पर है? वर्तमान पदक तालिका के अनुसार पाकिस्तान पदल तालिका में नहीं है क्योंकि उसने ओलंपिक 2020 गेम्स में शून्य पुरस्कार जीते हैं।
अन्य पड़ोसी देश का हाल
फिलहाल पदक तालिका के अनुसार लिस्ट में मौजूद अंतिम देश सीरिया है, जो केवल एक कांस्य मेडल के साथ 86वें स्थान पर हैं। हालांकि पाकिस्तान को सूची में कहीं नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि वे टोक्यो ओलंपिक में एक भी पदक जीतने में विफल रहा है। भारत के कुछ अन्य पड़ोसी देश – श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल भी इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं। इन देशों ने भी कोई पदक नहीं जीता है।
भारत ने 7 पदक जीते
भारत के लिए नीरज चोपड़ा (गोल्ड), बजरंग पूनिया (कांस्य) मीराबाई चानू (सिल्वर), पीवी सिंधु (ब्रॉन्ज), लवलीना बोरगोहेन (कांस्य), पुरुष हॉकी टीम (ब्रॉन्ज) और रवि कुमार दहिया (सिल्वर) पदक जीता है। वह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया।