Toni Kakkar को डेट कर रही हैं Nikki Tamboli!, क्‍या बनेंगी Neha kakkar की भाभी?

0

जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में शादी की थी और अब लग रहा है कि उनके भाई टोनी कक्कड़ भी घर बसाना चाहते हैं। खबर है कि टोनी बिग बॉस फेम निक्‍की तंबोली को डेट कर रहे हैं। सिंगर और एक्‍टर की ये जोड़ी इन दिनों एक दूसरे के काफी क्‍लोज है और मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि दोनों कपल बन चुके हैं। अगर ऐसा है तो निक्‍की तंबोली नेहा कक्कड़ की भाभी बनेंगी। हालांकि इस बारे में अभी अधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 

बिग बॉस सीजन 14 में निक्की तंबोली ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। शो से निकलने के बाद उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था। उनका यह वीडियो काफी चर्चा में भीर रहा था। सूत्रों की मानें तो निक्की तंबोली सिंगर टोनी कक्कड़ से काफी प्रभावित हैं। हाल ही में टोनी की एक तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने लिखा था, ‘इतना क्यूट क्यों हो?” 

निक्की टोनी कक्कड़ के गानों पर भी जमकर झूमती हुई नजर आती हैं। वहीं खबर तो ये भी है कि टोनी और निक्की एक दूसरे के साथ वक्त भी बिता रहे हैं। हालांकि अभी यह बात सार्वजनिक नहीं है लेकिन चुपके चुपके दोनों का मिलना कोई तो कहानी बयां कर रहा है। टोनी ने जहां एक से बढ़कर एक हिट गाने रिलीज किए हैं, तो वहीं निक्की तंबोली भी एक्टिंग की दुनिया में एक अलग पहचान बना रही हैं। दोनों ऐसे सितारे हैं जिन्‍होंने कम उम्र में अच्‍छी खासी सफलता का स्‍वाद चख लिया है।

मीडिया में टोनी कक्कड़ और निक्‍की तंबोली के रिलेशन में होने की खबर आई तो उनके फैंस काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि टोनी 36 साल के हैं वहीं निक्‍की तंबोली 24 साल कह हैं। दोनों के बीच उम्र में 12 साल का अंतर है। निक्की तम्बोली और टोनी कक्कड़ एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाले दोनों ही कलाकार एक दूसरे के पोस्ट पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here