Toxic का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, यश के नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

0

Toxic Trailer Date Out: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कभी फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर बातें होती हैं तो कभी इसके पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक नया अपडेट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। नए पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म टॉक्सिक का नया ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Kiara Advani के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, Toxic से सामने आया ‘नादिया’ का नया लुक

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

यश और कियारा की फिल्म टॉक्सिक एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म टॉक्सिक का नया पोस्टर है। मेकर्स ने बताया है कि ‘टॉक्सिक’ (Toxic) का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ यश का एक नया स्टाइलिश पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में उनका दमदार और इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म टॉक्सिक का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के इस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here