TV शोज की फेमस ‘बा’ तरला जोशी का हुआ निधन, निया शर्मा के इस सीरियल से मिली थी पॉपुलैरिटी

0

कोरोना महामारी के समय में बहुत से बॉलीवुड और टेलीविजन सितारों का निधन हो चुका है। लगातार एक बाद एक सितारों से जुड़ी दुखद खबरें सामने आ रही हैं। अब टीवी जगत से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं कि अभिनेत्री तरला जोशी का निधन हो गया है।

कई टीवी शोज में बा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तरला जोशी का कल निधन हो गया है। बंदिनी टीवी सीरियल की सितारा तरला जोशी एक अनुभवी अदाकारा थीं जो कि कई साल से शोबिज की दुनिया का हिस्सा थीं। 

तरला जोशी को टीवी शो बंदिनी में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए हमेशा सराहना मिली थी। एक्ट्रेस तरला जोशी ने एक हजारों में मेरी बहना है, साराभाई वीएस साराभाई जैसे फेमट शो में भी अभिनय किया था।

तरला जोशी के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि बंदिनी अभिनेत्री आजिया काजी और मृणाल जैन जिन्होंने शो में संतू और हितेन की भूमिकाएं निभाईं थीं वो लगातार तरला जी के संपर्क में थीं। तरला शोबिज की दुनिया का बड़ा और चमकता सितारा थीं जिनके निधन से सबको सदमा लगा है।

टीवी इंडस्ट्री के दुखद रहा शनिवार का दिन 
तरला जोशी के निधन के अलावा शनिवार को 3 टीवी सितारों के घर से गमी की खबरें आईं। टीवी और बॉलीवुड अभिनेता मिहिर मिश्रा के पिता का निधन हो गया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स और शुभचिंतकों को सूचित करते हुए बताया कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं दीया और बाती हम, एफआईआर, गीत जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं लोकप्रिय अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी के ससुर नहीं रहे। साथ ही लोकप्रिय अभिनेत्री फाल्गुनी देसाई का भी निधन हो गया है। जिन्होंने अक्सर टीवी शो में ‘दादी’ का किरदार निभाया था। फेफड़ों में परेशानी होने और कई जटिलताएं के कारण अभिनेत्री का निधन हो गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here