TV को बाय-बाय कहना पड़ा भारी, अब काम ना मिलने पर Bigg Boss स्टार Srishty Rode का छल्का दर्द

0

TV Gossip: बिग बॉस 12 फेम सृष्टि रोडे के टीवी इंडस्ट्री क्विट करने के बाद पछता रही हैं। कहा जा रहा है कि सृष्टि के पास ना घर की ना घाट की जैसी परिस्थिति खड़ी हो गई है। दरअसल, हुआ यह था कि बिग बॉस 12 के घर से बाहर आने के बाद सृष्टि बॉलीवुड डेब्यू का सपना पूरा करने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने गबरू गैंग फिल्म साइन की और उसकी शूटिंग भी पूरी कर ली। मगर अब फिल्म की रिलीज डेट खिसकती जा रही है। अपने बॉलीवुड डेब्यू को पूरा करने के लिए सृष्टि ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। टीवी से करीब तीन सालों से दूर रहकर सृष्टि अब काम के लिए तरस रही हैं। 

फिल्म के चक्कर में बर्बाद हो गया एक साल

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए सृष्टि ने बताया कि वह गबरू गैंग के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। मगर अब इस फिल्म के रिलीज होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। हाल-ए-दिल बयां करते हुए सृष्टि ने बताया कि अब वह बेहद हताश हैं और टीवी के छोड़ने के लिए पछता रही हैं। गबरू गैंग की शूटिंग के लिए उन्होनें पूरे एक साल बर्बाद कर दिए थे। 

टीवी एक्टर विशाल सिंह के साथ किया था म्यूजिक वीडियो

बहरहाल, काम ना मिलने के वजह से सृष्टि परेशान हैं और हताश हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी यह उन्हें भी नहीं पता है। इसी बीच सृष्टि रोडे ने टीवी एक्टर विशाल सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो किया था। सृष्टि के इस म्यूजिक वीडियो को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here