बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती है। वैसे तो एक्ट्रेस अपने फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी ने कास्टिंग डायरेक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उन्होंने निर्देशक ओबेद अफ्रीदी (Obed Afridi) पर गंभीर आरोप लगाया है। दावा किया कि वह लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि उनके अलावा कई लड़कियों ने ओबेद अफ्रीदी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें संबंध बनाने के लिए कहते हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जब अपना काम निकल जाता है, तो लोग बदनाम करने लगते हैं।’ सबसे पहली बात यह कि ओबेद ने मेरे शूट के पैसे नहीं दिए हैं।

यह लड़ाई पैसों से बड़ी है
उर्फी जावेद ने आगे लिखा कि जब मैंने उससे अपने पैंसे मांगे, तो वह मुझे गलत बोलने लगा। इसके बाद कई लड़कियां सामने आई। उन्होंने बताया कि कैसे वह उनका शरीरिक शोषण कर रहा था। एक्ट्रेस ने कहा, अब मैंने तय किया है कि यह लड़ाई पैसों से अधिक बड़ी है। उर्फी ने आरोप लगाया कि ओबेद अफ्रीदी ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए कोम्प्रोमाईज करने को कहा था।

अपने पैसे मांगना अपराध नहीं
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैंने बहुत सारे लोगों के साथ काम किया। फिर में आप पर क्यों आरोप लगाउंगी, जबकि सब कुछ अच्छे से खत्म हो गया। उनके ओर से लड़कियों का शोषण करने के मेरे पास सबूत है। मैं सभी को बताना चाहती हू कि लड़कियां ओबेद के पास सेफ नहीं है। उर्फी जावेद ने कहा, मैं मेहनत से अपना काम करती हूं, अपने खुद के पैसे मांग रही हूं। यह कोई अपराध नहीं है। वहीं उर्फी जावेद ने अपनी पोस्ट में कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी को लेकर कई बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।










































