Nepal Flood: तिब्बत की तरफ से नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। बताया जा रहा है कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे भोटे कोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया।Nepal Flood: तिब्बत की तरफ से नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। जिससे सीमावर्ती इलाकों को भारी नुकसान हुआ और कई जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट जारी करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ की वजह से गाड़ियां, सामान और अन्य संपत्तियां बह गईं।
बताया जा रहा है कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे भोटे कोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाढ़ का पानी कथित तौर पर तिब्बत की तरफ से आया। पानी का स्तर अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और पास के स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ।
कई गाड़ियों को बहा ले गई बाढ़
रसुवा जिला काठमांडू के नॉर्थ-ईस्ट में है, जो तिब्बत बॉर्डर से लगभग 125 किलोमीटर दूर है। नेपाल सेना ने एक बयान में बताया कि बाढ़ के तेह बहाव में कई गाड़ियां, सामान और अन्य संपत्तियां बह गईं। हाल ही में बना एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया।भीषण तबाही के बाद अलर्ट जारी
नेपाल के नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRMM) ने एक बयान जारी कर रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितावन और गोरखा जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को अगले आदेश तक सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।
रसुवा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी ने कहा कि बाढ़ की वजह से दोनों बस्तियों को काफी नुकसान हुआ है। रसुवा के मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी राजेंद्र धुंगाना ने कहा कि सीमा शुल्क परिसर में रखी कई गाड़ियां और सामान बह गए। हाल ही में बना एक पुल भी तबाह हो गया।










































