टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले ही बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले ही बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट गए थे। इससे पहले वो वनडे टी-20 और पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे।
विराट ने ट्वीट किया- हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवसी की जरूरत है।
अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ है। कोहली और अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की थी।