Waqf Board Property: वक्फ बोर्ड के पास देशभर में इतनी संपत्ति, बड़े-बड़े बिजनेसमैन हो जाएंगे फेल!

0

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की शक्तियों तो कम करने की तैयारी कर रही है। इसी संसद सत्र में सरकार वक्फ एक्ट में बड़े संशोधन करने जा रही है। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में वक्फ अधिनियम में 40 संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वक्फ एक्ट नियमों के मुताबिक एक बार जब कोई जमीन वक्फ के पास चली जाती है तो उसे पलट नहीं सकते। भारत के वक्फ के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। दुनिया के किसी भी देश में वक्फ बोर्ड के पास इतनी शक्तियां नहीं हैं,जितनी भारत में दी गई हैं। 2022 के आंकड़ों के अनुसार भारत में वक्फ बोर्ड के पास करीब 7.87 लाख संपत्तियां हैं।

यूपी में सबसे ज्यादा है वक्फ संपत्तियां
2022 में राज्यसभा में तत्कालीन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक लिखित जवाब में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर में वक्फ के पास कुल 7 लाख 85 हजार 934 संपत्तियां हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति यूपी में है। यूपी में वक्फ के पास कुल 2 लाख 14 हजार 707 संपत्तियां हैं। इसमें से 1 लाख 99 हजार 701 सुन्नी वहीं 15006 शिया के पास है। इसके बाद बंगाल में वक्फ के पास 80 हजार 480 और तमिलनाडु में 60 हजार 223 संपत्तियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here