Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बिगड़ी हालत! जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद फिर हुई अस्पताल में भर्ती

0

 यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर ही अपने फन कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. बीते एक महीने में अरमान मलिक तीन बच्चों के पिता बने हैं. हाल ही में अरमान की पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. लेकिन यूट्यूबर की पत्नी पायल की जब से डिलीवरी हुई है उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. अब पायल को अचानक मुंह से खून आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराय दिया गया है. 

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी लाइफ से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स अपने व्लॉग्स और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल में यूट्यूबर ने एक बुरी खबर के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरमान ने बताया कि पायल की तबीयत बेहद खराब है.  वीडियो में पायल रोने भी लग जाती हैं और बताती हैं कि उन्हें पूरे शरीर में दर्द है. तब अरमान पायल को दूसरी पत्नी कृतिका के साथ अस्पताल जाने के लिए कहते हैं.  

अरमान मलिक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पायल को घर में ड्रिप लगी दिखाई देती है, फिर उन्हें खांसते हुए मुंह से खून आ जाता है और फिर पूरा परिवार टेंशन में आ जाता है. अरमान अपनी पत्नी को हिम्मत देते हैं और उन्हें अस्पताल लेकर जाते हैं. अस्पताल में पता लगता है कि पायल का ब्लड प्रेशर लो है और उनका सीटी स्कैन भी किया जाता है. 

पायल को है लंग्स इंफेक्शन…! 

यूट्यूबर की पत्नी पायल मलिक की रिपोर्ट्स जब आती हैं तो उन्हें लंग्स में इंफेक्शन बताया जाता है. डॉक्टर एहतियात के तौर पर पायल को अस्पताल में भर्ती कर लेते हैं…अरमान मलिक ने अपने वीडियो में बताया है कि उनकी पत्नी पायल की तबीयत नाजुक है और पायल बेहद डरी हुई हैं कि कहीं उन्हें कुछ हो ना जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here