अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया शहडोल में बोले- हिंदुओं को एकजुट होना होगा

0

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को शहडोल पहुंचे। उनका एक दिन पहले अनूपपुर में कार्यक्रम था। शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे वह शहडोल की सीमा में प्रवेश किए और उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी की पार्षद विधि बबुआ सिंह के आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने लोगों से सौजन्य भेंट की ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में हिंदुओं को ईसाइयत और इस्लाम से खतरा है। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए संगठित रहना होगा और आने वाली मुसीबतों का खुद सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि 50 साल के बाद हिंदुओं के घर नहीं बचेंगे । इस्लाम और ईसाइयत से हमें खतरा है हम तन मन धन से हिंदुओं की सेवा करेंगे इस तरह का सभी संकल्प लें।

डा प्रवीण तोगड़िया दोपहर 2:00 वह प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करेंगे इसके बाद बुढार में शाम को उनका कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि प्रवीण तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और काफी समय पहले उन्होंने अपनी अलग से संगठन तैयार कर लिया था जिसका नाम अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here