अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत !

0

जिले में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। राहगीर ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले आधार कार्ड से तीनों की पहचान की और परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में छिरका और गहबरा गांव के बीच नेशनल हाईवे-34 पर हुआ। राहगीर शिव प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि वह मौदहा की तरफ आ रहा था। इस दौरान उसकी नजर बाइक सवार तीन लोगों पर पड़ी, जो सड़क पर खून में लथपथ पड़े थे। उसने इसकी जानकारी पुलिस और एम्बुलेंस को दी। जब तक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तब तक एक की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान राम बाबू, मनीष और विजय निवासी खंडेह के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here