पिछले कुछ दिनों से सर्व ब्राह्मण समाज संगठन और उनके कुछ पदाधिकारियों में फूट पड़ने की चर्चाएं आम थी। जहां समाज के कुछ लोगों द्वारा समाज के नए संगठन बनाने की कोशिशें की जा रही थी।
इसी बीच ब्राह्मण समाज में अब एक नया संगठन बन गया है।जिसके पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह 20 फरवरी को नगर के एक निजी होटल में वैदिक रूप से संपन्न किया जाएगा। जिसकी तमाम जानकारी शुक्रवार को नगर के सर्किट हाउस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पूज्य सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा दी गई।
बताया जा रहा है कि समाज के कुछ लोग संगठन में पिछले 8 वर्षों से चुनाव न होने और कोरोना काल के दौरान आई विपत्ति में संगठन से ब्राह्मणों को किसी प्रकार की मदद ना मिलने को लेकर नाराज हैं। जिन्होंने अपना खुद का नया संगठन तैयार किया है हालांकि इस जानकारी को लेकर नए संगठन के पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं लेकिन उन्होंने इशारों ही इशारों में यह बात स्वीकार भी की है। जिन्होंने खुद के नए संगठन “पूज्य सर्व ब्राह्मण समाज संगठन” में अध्यक्ष के रूप में किरण भाई त्रिवेदी के नाम की घोषणा करते हुए अन्य पदाधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए हैं जिनका पद ग्रहण शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रखा गया है।