वारासिवनी(पदमेश न्यूज)। नगर की अनाज गंज दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में 9 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे से कन्या पूजन व कन्या भोज सहित विशाल भंडारे कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अनाज गंज दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें कार्यक्रम स्थल पर पहुंची बड़ी संख्या में कन्या के चरण धुलाकर उन्हें तिलक लगाकर पूजा की गई। इसके बाद कन्या भोज प्रारंभ किया गया जिसमें कन्याओं को हलवा पूरी और अन्य भोजन सामग्री का वितरण कर भोजन कराया गया। जिसके बाद उन्हें समिति के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा फल सामग्री या नकद रुपए देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया गया यह कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। विदित हो कि अनाज गंज दुर्गा उत्सव समिति नगर और क्षेत्र की सबसे पुरानी दुर्गा उत्सव समिति है जो आजादी के पहले से यह उत्सव अनाज गंज में मनाया जा रहा है। जहां पर यह 88 वर्ष की यात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है जहां पर प्रत्येक दिन रात्रि में 9 बजे से मातारानी के आराधना भव्य गरबा नृत्य के रूप में किया जा रहा है। पद्मेश से चर्चा में समिति अध्यक्ष हरीश सचदेव ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के अनाज गंज दुर्गा उत्सव समिति एक ऐसी समिति है जिससे प्रत्येक अन्नदाता किसान ,तुलावटी हमाल रेजा व समस्त व्यापारी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए है। इन्हीं के सहयोग से नवरात्र पर्व का उत्सव मनाया जा रहा है और आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। वही विजय सुराना ने बताया कि समिति का यह कारवां पिछले 88 वर्षों से लगातार चला आ रहा है जिसे हर वर्ष ऊंचाई देने का प्रयास समिति के माध्यम से किया जा रहा है। इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ पर्व मनाया जा रहा है जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन कर कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक जुगल खंडेलवाल जय अग्रवाल विजय सुराना समिति अध्यक्ष हरीश सचदेव उपाध्यक्ष आधार मोदी सचिव गुनेश कटरे सहसचिव राहुल खंडेलवाल कोषाध्यक्ष दिलीप पटले सुमित रिझवानी अनिकेत निक्की जैन मधु अग्रवाल पलाश सोमानी किशोर तोलानी अंकित संचेती शेखर खंडेलवाल निशांत तोलानी संतोष देशमुख शानू खंडेलवाल आशुतोष अग्रवाल दिव्य सुराना आयुष अग्रवाल सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।