जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 15 श्रद्धालुओं के मौत हो गई है और 40 लोग लापता हैं। मृतकों में सात महिलाएं और 6 पुरुष हैं। दो की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 लोग लापता है और पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है। करीब 15 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। है। अचानक आई बाढ़ की वजह से 25 टेंट तबाह हो गए हैं। साथ ही तीन सामुदायिक किचन भी डैमेज हुए हैं जिन्हें श्रद्धालुओं को भोजन मुहैया कराने के लिए बनाया गया था। भारतीय सेना की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। साथ ही लापता लोगों को तलाशने का काम भी जारी है। 2 वॉल राडार और 2 खोजी कुत्तों को पवित्र गुफा में ले जाया गया है। इन्हें शरीफाबाद से हेलीकॉप्टर के जरिए बचाव अभियान के लिए घटनास्थल तक ले जाया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अमरनाथ गुफा के आसपास आज भी हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक अधिकारी ने बातया कि त्रासदी के कारण अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई है और उसे बहाल का निर्णय बचाव अभियान पूरा हो जाने के बाद ही लिया जाएगा। अमरनाथ यात्रा तीन जून को शुरू हुई थी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निदेशक जनरल अतुल करवार ने बताया कि हमारी तीन टीमें यानी 75 बचावकर्मी बचाव में लगे हैं
बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat