नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दावे किए जा रहे हैं कि अरुणाचल प्रदेश में भारत के अंदर कई किलोमीटर चीनी सेना घुस चुकी है। लेकिन, भारत में रॉ के लिए पहले काम कर चुके एक जासूस ने बताया है कि जिन वर्दी वाले लोगों को चाइनीज फौज बताया जा रहा है, वे दरअसल,नॉर्थ-ईस्ट के विद्रोह संगठन के लोग हैं।
‘चीन की सेना का घुसने का दावा झूठ’
पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने एक्स पर सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो पोस्ट किया है और लिखा है, ‘सोशल मीडिया पर इस समय कई ऐसे वीडियो फैलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से दावा किया जा रहा है कि चीन की सेना (Chinese Army) हमारे इलाकों में घुस चुकी है। यह पूरी तरह झूठ है!’










































