आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह फुल मौज के मूड में नजर आ रहे हैं। अर्शदीप ने मैदान पर तो अपनी गेंदबाजी से कहर ढाया ही, लेकिन मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने लखनऊ के फैंस और खासकर कप्तान ऋषभ पंत के समर्थकों के बीच खलबली मचा दी है।
सिर्फ 5 शब्दों में कर दिया ट्रोल
जीत के बाद अर्शदीप सिंह ने साथी खिलाड़ी हरप्रीत बरार के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की। इस वीडियो में अर्शदीप ने लखनऊ के प्रसिद्ध स्लोगन ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ को बड़ी चतुराई से ट्विस्ट कर दिया। उन्होंने वीडियो में सिर्फ 5 शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘घबराइए आप मुल्लापुर में हैं।’ वीडियो के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘मुस्कुराइए’ लिखा हुआ था। अर्शदीप का इशारा साफ था कि मुल्लापुर (पंजाब का होमग्राउंड) में आकर विपक्षी टीमों का मुस्कुराना नामुमकिन है।










































