अवैध रेत से बन रहा CM राइज स्कूल:​​​​​​​​​​​​​​मुरैना में चंबल से अवैध तरीके से निकाली जा रही रेत

0

मुरैना के पहाड़गढ़ में पुलिस थाने के ठीक पीछे CM राइज स्कूल बनाया जा रहा है। निर्माण में चंबल से अवैध तरीके से निकाली गई रेत का इस्तेमाल हो रहा है। काफी तादाद में रेत का अवैध भंडारण किया गया है।

स्थानीय लोगों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि रेत कैलारस मेन रोड और धनकूड़ा नहर के किनारे से परिवहन कर लाई जा रही है।बता दें, सीएम राइज स्कूल सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। मकसद है प्राइवेट स्कूल की तरह सरकारी स्कूल बनाना।

पुलिस की मिलीभगत से रेत का परिवहन!

लोगों का आरोप है कि पिछले दिनों टेंटरा थाना प्रभारी ने जिस प्रकार से रेत माफिया का पक्ष लेते हुए वन विभाग के आरक्षक के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर ट्रॉली को वन अमले से छुड़ाकर माफिया को थमा दिया था, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है।

डीएफओ बोले, कार्रवाई करेंगे

इस संबंध में जब वन विभाग के जिले के डीएफओ स्वरूप दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि, तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here