जिले भर में संचालित प्राइवेट स्कूलों के हितों का संरक्षण करने वाली अशासकीय शिक्षण संस्था की कार्यकारिणी का 3 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी 03 वर्षों के लिए बुधवार को संस्था कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। नगर के बैहर रोड स्थित एक निजी स्कूल में संपन्न कराए गए इस नवीन कार्यकारिणी गठन के चुनाव में सर्व सहमति से संगठन का अध्यक्ष व सचिव का चयन कर उन्हें कार्यकारिणी की कमान सौपी गई है। संस्था बायलॉज के मुताबिक यह चुनाव आपसी रायशुमारी व सर्व सहमति से संपन्न कराया गया। जहां अशासकीय शाला संचालको ने वारासिवनी स्थित एक निजी स्कूल के संचालक निरंजन बिसेन को सर्व सहमति व आपसी रायशुमारी से अपना नया अध्यक्ष चुना है। तो वही सर्व सहमति से बैहर चौकी स्थित एक निजी स्कूल के संचालक डॉ बीके गौतम को संस्था के सचिव पद के लिए चुना है। जहां सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर निरंजन बिसेन और सचिव पद पर डॉ बीके गौतम का मनोनयन कर अशासकीय शिक्षण संस्था का चुनाव संपन्न कराया गया है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी सनतराम पाँचे, पूर्व अध्यक्ष सुश्री नसीम कुरैशी, डीसी चौधरी, जेएल बिसेन, गुलजारीलाल बिसेन, हेमंत पारधी और यशवंत तुलसीकर सहित अन्य अशासकीय शाला संस्था के संचालक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा जिला कार्यकारिणी का गठन
निर्वाचन अधिकारी सनातराम पाच के मार्गदर्शन में संपन्न कराए गए इस चुनाव में एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन करने और जिला कार्यकारिणी गठन के बाद ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किए जाने के लिए गए हैं तो वहीं आगामी 3 वर्षों के लिए आशा की शिक्षक संघ के कार्यों की कमान नवनियुक्त अध्यक्ष और सचिव के हाथ में सौंप गई है जिन्होंने आशा की शिक्षण संस्था के हितों की रक्षा करने और आशा की स्कूल संचालक को की समस्याओं का निराकरण कर आशा की स्कूल संचालकों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया है।
पिछली बैठक में कार्यकारिणी भंग कर चुनाव कराने का लिया गया था फैसला
बताया जा रहा है कि इसके पूर्व पिछले माह अयोजित अशासकीय शिक्षण संस्था संघ की एक बैठक अशासकीय शिक्षण संस्था संघ द्वारा वर्षों से लंबित विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए, अब तक संस्था द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया गया था तो वही कार्यकारिणी के 3 वर्ष पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किए जाने पर विचार विमर्श किया गया था।जिस पर अशासकीय शिक्षण संस्था संघ जिला अध्यक्ष सुश्री नसीम कुरैशी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।तो वही उन्होंने कार्यकारिणी भंग कर 15 मई को एक बैठक का आयोजन कर बायलॉज के मुताबिक आपसी रायशुमारी के साथ सर्व सहमति से संघ के पुनः चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी।जिस घोषणा के अनुरूप आज 15 मई बुधवार को अशासकीय शिक्षण संस्था संघ का चुनाव कराकर अध्यक्ष, सचिव का मनोनयन किया गया है।जिन्होंने एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर संस्था का कार्य पुनः शुरू किए जाने की बात कही है।
निजी संस्थाओं के हितों की रक्षा करना ही प्रमुख उद्देश्य- निरंजन बिसेन
संगठन चुनाव को लेकर की गई चर्चा के दौरान अशासकीय शिक्षण संस्था संघ नव नियुक्त अध्यक्ष निरंजन बिसेन ने बताया कि जिले में 500 से अधिक अशासकीय स्कूल है। जिले में अशासकीय विद्यालयों के हितों के संरक्षण के लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता है।अशासकीय विद्यालय शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। वही शिक्षकों व अन्य को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।बावजूद इसके भी उनकी कई समस्याएं हैं। कई बार उनका अभिभावकों के साथ समन्वय नहीं बैठ पाता, संस्था संचालन करने में कई तरह की परेशानी आती है। तो वही सरकार से आने वाले नियम कानून को लेकर समस्या हो जाती है ।हमारा प्रयास रहेगा की ऐसे संस्थानों के हितों की रक्षा करें, हम उनके हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे।आगामी 7 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उसके बाद ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर नवीन कार्यकारिणी अपने इस उद्देश्य को लेकर काम शुरू करेगी।
3 वर्ष के बाद पुन: होंगे संस्था के चुनाव- सनतराम
वही कार्यकारिणी चुनाव को लेकर की गई चर्चा के दौरान निर्वाचन अधिकारी सनतराम पाँचे ने बताया कि आज संस्था के बायलॉज के मुताबिक सर्व सहमति से संस्था का चुनाव कराया गया है। जिसमें निरंजन बिसेन को अध्यक्ष ,तो वही बीके गौतम को सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया है। जो एक सप्ताह के भीतर अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन करेंगे। यह चुनाव 3 वर्ष के लिए है नवीन कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक कार्य करेगी वहीं कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर 3 साल बाद पुनः संगठन के चुनाव कराए जाएंगे।