लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर के अस्पताल कालोनी स्थित नालियों की लंबे समय से साफ-सफाई नही की गई है। जिसके कारण नालियों के आजू-बाजू में खरपतवार (झाडिय़ा) उग चुकी है जिसका झुकाव रोड़ की ओर आ चुका है। साथ ही नाली की सफाई व झाडिय़ों की कटाई नही होने के कारण गंदे पानी की निकासी नही हो पा रही है और पानी जमा रहने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साथ ही गंदगी की दुर्गंध से आने-जाने वाले लोगों एवं निवासरत लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गंदगी के कारण म’छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारी होने का डर निवासरत लोगों को सता रहा है। वहीं नाली के आजू-बाजू में उगी लंबी झाडिय़ां (खरपतवार) की कटाई व सफाई नही होने के कारण झाडिय़ों का झुकाव रोड़ की ओर अधिक आ चुका है। ऐसी स्थिति में नाली है या नही समझ में नही आ रहा है। जिससे आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और खरपतवार (झाडिय़ों) के कारण नाली नही दिखाई देने पर आवागमन करते समय बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। जबकि इस अस्पताल कालोनी में जनपद पंचायत कार्यालय, आजीविका मिशन का कार्यालय, शासकीय अस्पताल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय स्थित है और इसी मार्ग से तहसील कार्यालय भी विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीयजन आना-जाना करते है। लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही दे रहे है जिससे निवासरत लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। अस्पताल कालोनी मानपुर के वार्डवासियों ने शासन-प्रशासन से नाली की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाये जाने की मांग की है।
आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत मानपुर के अंतर्गत आने वाले अस्पताल कालोनी वार्ड नं. ३ सहित अन्य वार्डों में लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई नही की गई है। जिसके कारण नाली चोक होने के साथ ही गंदा पानी जमा होने से म’छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही गंदगी की दुर्गंध आने से वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों के दोनों ओर खरपतवार (झाडिय़ा) उग जाने से उनका झुकाव रोड़ की ओर अधिक आ जाने के कारण आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अगर कोई तेज गति से गुजरते है और दुसरे साइड से अगर कोई दुपहिया, चौपहिया वाहन से आते है तो झाडिय़ों के कारण वाहन अनियंत्रित होने से हर समय बड़ी दुर्घटनाघटित होने की संभावना बनी हुई है और यह समस्या अस्पताल से लेकर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मार्ग में सबसे अधिक बनी हुई है। जबकि इस वार्ड में शासकीय अस्पताल, जनपद पंचायत, बीईओं एवं आजीविका मिशन का कार्यालय है जहां रोजाना जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आना-जाना करते है उसके बावजूद भी नालियों की सफाई नही करवाई जा रही है जिससे वार्डवासियों में आक्रोश व्याप्त है। चर्चा में वार्डवासियों ने बताया कि अस्पताल कालोनी के वार्ड नं. ३ व अन्य वार्डों की नालियों की साफ-सफाई पंचायत के द्वारा लंबे समय से नही की गई है जिसके कारण पूरी नालियां गंदगी से बजबजा चुकी है, जिसकी दुर्गेंध से वार्डवासियों को परेशानी हो रही है। साथ ही यह भी बताया कि कुछ स्थानों से नाली का अधुरा निर्माण किया गया है जिसके कारण पानी की निकासी भी नही हो पाती है। जबकि पंचायत से लंबे समय से नालियों व खरपतवार झाडिय़ों की सफाई करवाने की मांग कर रहे है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है। जिससे सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के पूर्व अस्पताल कालोनी स्थित वार्ड में स्थित नालियों की सफाई एवं रोड़ किनारे उगे खरपतवारों की साफ-सफाई पंचायत करवाये। अगर सफाई नही होगी तो पानी की निकासी नही हो पायेगी ऐसी स्थिति में रोड़ के ऊपर से पानी बहेगा और सभी को परेशानी होगी।
दूरभाष पर चर्चा में मानपुर पंचायत सचिव जगराम राउत ने बताया कि अस्पताल कालोनी स्थित नालियों की समय-समय पर साफ-सफाई की जाती है। लेकिन वार्डवासी नाली में कुड़ा-करकट व पॉलीथिन डाल देते है जिससे पानी की निकासी नही हो पाती है इसलिए वार्डवा
सियों से भी अपील है कि नाली में कुड़ा-करकट न फेंके। साथ ही यह भी बताया कि जल्द ही नाली की सफाई एवं नाली के आजू-बाजू में उगे खरपतवारों की साफ-सफाई करवा दी जायेगी।










































