अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के फेरों में संशोधन

0

अप्रैल से जून तक संचालित रेल मंडल से होकर गुजरने वाली अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के फेरों में संशोधन किया गया है। अप्रैल माह में उत्तर रेलवे के विभिन्न खंडों में रिमाडलिंग व अधोसंरचनात्मक विकास जैसे कार्य प्रगति में होने के कारण अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के अप्रैल माह के फेरे का निरस्त किया गया है। अब इस ट्रेन का मई व जून माह में दोनों दिशाओं में कुल 18 फेरों का संचालन किया जाएगा।

रतलाम होते हुए पहुंचेगी अहमदाबाद स्टेशन

09417 अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 01 मई से 26 जून तक अहमदाबाद से प्रति सोमवार सुबह 9:10 बजे चलकर मंडल के रतलाम जंक्शन (दोपहर 2:40/3:00) होते हुए मंगलवार रात 9:05 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में 09418 पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 02 मई से 27 जून तक पटना से प्रति मंगलवार रात 11:45 बजे चलकर रतलाम जंक्शन (सुबह 6:15/6:25) होते हुए प्रति गुरुवार सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

8 स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नड़ियाद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर व चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह ट्रेन एलएचबी रैक से संचालित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here