कोविड-19 महामारी खत्म होती जा रही है और इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम भी खत्म हो रहा है। अधिकांश कंपनियाों ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाना शुरू कर दिया है। ताजा खबर यह है कि अब देश की दिग्गज आईटी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम ऑफिस शुरू कर दिया है। जिन कंपनियों ने वर्क फ्राम होम (Work From Home) खत्म कर दिया है, उनमें TCS, Wipro, Infosys प्रमुख हैं। बता दें, कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद केंद्र सरकार ने भी Work From Home खत्म करने की अनुमति देते हुए कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए कहा था।
TCS में वर्क फ्रॉम होम खत्म
टीसीएस ने रिमोट वर्किंग पॉलिसी पेश की है, जिसमें कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम के लिए चुने जाने पर भी बेस लोकेशन से काम करने के लिए कहा जाएगा। अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में कंपनी ने कहा कि स्टाफ अपने ‘प्रतिनियुक्त’ स्थानों पर घर से काम करे, भले ही वह दूरस्थ रूप से काम करना जारी रखें। बता दें, महामारी के उभरने के बाद, कंपनी ने सबसे पहले अपनी 25-बाई-25 रणनीति बनाई थी, जिसमें कहा गया था कि किसी भी समय 2025 तक उसके एक चौथाई कर्मचारी कार्यालयों से काम करेंगे।
Wipro में हाइब्रिड मोड लागू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईटी कंपनी विप्रो ने अपने उन अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए कह दिया है, जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। हालांकि, उन्हें हाइब्रिड मोड में काम करना जारी रखने के लिए कहा जाएगा, जिसका मतलब है कि उन्हें सप्ताह में दो बार बुलाया जाएगा।
Infosys ने इस तरह कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया
इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को सप्ताह में एक या दो बार व्यक्तिगत रूप से कार्यालय आने के लिए कहा है। रिचर्ड लोबो, कार्यकारी उपाध्यक्ष, हेड एचआर, इंफोसिस ने कहा कि कंपनी एक हाइब्रिड मॉडल पर काम कर रही है जिसमें लगभग 40-50 प्रतिशत कर्मचारियों के कार्यालय बुलाया जा रहा है।











































