क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने आईपीएल की तरह ही एक टी20 लीग लॉन्च की हैं। यह टूर्नामेंट 2023 में होने वाले आईपीएल से पहले खेला जाएगा। इसमें भाग लेने वाली 6 टीमों को आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों ने ही खरीदा है। इसलिए इसे मिनी आईपीएल भी कहा जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाली टीमें हैं मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल जनवरी में होगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस , चेन्नई सुपर किंग्स , दिल्ली कैपिटल्स , सनराइजर्स हैदराबाद , लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने इसमें टीमें खरीदी हैं। आधिकारिक घोषणा हालांकि अभी तक नहीं हुई है पर फ्रेंचाइजी के मालिकों को उनकी सफल बोलियों के बारे में बता दिया गया है और उनसे पसंद के शहरों के बारे में भी पूछा गया है। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस केपटाउन, चेन्नई सुपर किंग्स जोहानिसबर्ग और दिल्ली कैपिटल्स की टीम सेंचुरियन आधारित होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने टीमें खरीदने के लिए करीब 250 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। आईपीएल मॉडल के अनुसार, हर फ्रेंचाइजी को 10 साल के लिए फ्रेंचाइजी फीस का 10 फीसदी का भुगतान करना होगा।