आईपीएल के बीच 22 मई को हार्दिक पंड्या शादी कर रहे, वायरल खबर में कितनी सच्चाई?

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते थे। आईपीएल 2026 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस बीच हार्दिक पंड्या चोट की वजह से पिछले दो मुकाबले नहीं खेल पाए हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि मुंबई हार्दिक को रिलीज करने वाली है। इस बीच हार्दिक पंड्या अपनी निजी जीवन की वजह से चर्चा में आ गए हैं।

हार्दिक की शादी का पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई पोस्ट में यह दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या 22 मई को उदयपुर में एक निजी समारोह में मॉडल और इन्फ्लुएंसर माहिका शर्मा से शादी करने जा रहे हैं। हार्दिक पिछले साल से माहिका के साथ रिलेशनशिप में हैं। वह भारत के साथ ही मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here