आईपीएस अधिकारी समीर सौरभ ने संभाला चार्ज

0

मध्यप्रदेश शासन गृह मंत्रालय से आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होने के दूसरे दिन ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी रतलाम के लिए रिलीव हो गए, वही इन्होंने नवागत एसपी समीर सौरभ को बालाघाट एसपी का चार्ज सौप दिया है।

दोपहर करीब 4 बजे नवागत पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बालाघाट पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान एडिशनल एसपी सहित एसपी कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

आपको बता दें कि नवागत एसपी समीर सौरभ वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी है जो पिछले 2 माह से हॉकफोर्स कमांडेंट के रूप में बालाघाट जिले में सेवाएं दे रहे थे। इनकी पहली पोस्टिंग रीवा में प्रोविजन के रूप में थे, उसके बाद उज्जैन और ग्वालियर में सीएसपी के रूप में सेवाएं दी।

उसके बाद छतरपुर में एडिशनल एसपी और सागर में बटालियन कमांडेंट के पद पर पदस्थ रह चुके हैं और सागर से स्थानांतरित होकर वे 2 माह पूर्व ही बालाघाट में हॉकफोर्स कमांडेंट के पद पर पदस्थ हुये थे।

मोबाइल पर चर्चा करने पर नवागत एसपी समीर सौरभ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने पिछले 3 वर्षों में बहुत अच्छा काम किया है उनके कार्य को निरंतरता बनाते हुए कार्य किया जाएगा। अपराध को रोकने और नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाना प्रथम प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाने और महिला अपराध को रोकने पूरा ध्यान रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here