आज भी लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा, शुरू होते ही स्थगित हुई कार्यवाही; संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

0

मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते के पहले दिन भी संसद में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार फिर से लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गई।सोमवार को भी लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए चली, बाद में वो भी 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

ये भी पढ़ेंMonsoon Session: आखिरी सप्ताह में आर-पार की लड़ाई, FCRA और परिसीमन पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

कांग्रेस और सपा का प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत भी पिछले तीन सप्ताह की तरह ही हंगामेदार रही और आज लगातार 16वें दिन सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका। कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर शोर-शराबा करने लगे।आसन पर आज आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन थे जिन्होंने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया। सामान्य तौर पर लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के समय आसन पर अध्यक्ष ओम बिरला होते हैं। हंगामा जारी रहने पर प्रेमचंद्रन ने बैठक शुरू होने के एक मिनट के अंदर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

विपक्ष का प्रदर्शन

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए। विपक्षी सांसदों ने चढ़ावा चोरी पर चर्चा और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग की। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विपक्ष इन मुद्दों को संसद में लगातार उठाने की कोशिश कर रहा है। इन मुद्दों को लेकर संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here