आजम और रिजवान ही पाक को जीत नहीं दिला सकते : नासिर

0

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी ही पाक टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसके अलावा उसके पास कुछ ऐसे बल्लेबाज भी होने चाहिये जो हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की तरह खेल सकें। पाक टीम टी20 विश्वकप में बड़ी मुश्किल से फाइनल तक पहुंची थी पर इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज नाकाम रहे। बाबर और रिजवान भी रन नहीं बना पाये। नासिर ने कहा, ‘पाकिस्तान की बल्लेबाजी में वह गहराई नहीं है जो होनी चाहिये। टीम के पास पंड्या और सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज नहीं हैं जो अंत में आकर अपना आक्रामक खेल दिखा सकें। नासिर ने वहीं भारतीय टीम को लेकर कहा, ‘भारत के पास खिलाड़ी तो हैं लेकिन यहां सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं बल्कि जीत के लिए एक अच्छे माइंडसेट की जरूरत होती है। इंडिया को इयोन मॉर्गन जैसा कप्तान चाहिए जो खिलाड़ियों को मैदान में खुलकर खेलने की अनुमति दे। ’ भारतीय टीम विश्वकप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here