आधार को पैन या EPF अकाउंट से लिंक करने में नहीं होगी कोई परेशानी, UIDAI ने इसको लेकर दी सफाई

0

आधार को पैन या EPFO से लिंक करने की सुविधा में आ रही रुकावटों की खबरों को लेकर अब UIDAI ने स्‍पष्‍टीकरण दिया है। UIDAI ने कहा है कि इसकी सभी सेवाएं स्थिर हैं और ठीक से काम कर रही हैं। EP

बीते 9 दिनों में 51 लाख से ज्यादा नामांकन किए
UIDAI ने कहा कि इसकी आधार-पैन/EPFO लिंकिंग सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है। यह एक प्रमाणीकरण-आधारित सुविधा है। पिछले हफ्ते के दौरा सिस्टम में एक जरूरी सुरक्षा अपग्रेडेशन चल रहा था। जिसके चलते कुछ नामांकन/अपडेट केंद्रों पर केवल नामांकन और मोबाइल अपडेट सेवा सुविधा में रुकावट की सूचना मिली थी लेकिन अब अपग्रेडेशन के बाद सब ठीक तरह से काम कर रहा है। ध्‍यान देने वाली बात है कि 20 अगस्त 2021 को अपग्रेडेशन की प्रक्रिया की शुरुआत के बाद से पिछले 9 दिनों में 51 लाख से अधिक लोगों ने नामांकन किया है।

31 अगस्त तक EPF को आधार से लिंक कराना जरूरी
31 अगस्त तक EPF अकाउंट को आधार से लिंक कराना जरूरी है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके अकाउंट में पैसा नहीं आएगा। EPFO ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत आधार लिंक का फैसला लिया था। इसके तहत सभी EPF अकाउंट होल्डर्स का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) भी आधार वैरिफाइड होना आवश्यक है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here