२० फरवरी को शाम ५ बजे नगर मुख्यालय से लगभग ४ किमी. दूर ग्राम पंचायत बकोड़ा के सांई मंदिर चौक के समीप मानपुर निवासी ३२ वर्षीय सतीष वैद्य पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि जिस तरह घायल व्यक्ति के शरीर में घाव बना है उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है जिसके बाद सतीष वैद्य खून से लतपथ अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे १०८ वाहन से लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है एवं पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति मानपुर निवासी ३२ सतीष पिता कालीचरण वैद्य बकोड़ा के दिनशा दुग्ध डेयरी में काम करता है और सांई मंदिर चौक के समीप स्थित हॉटल के पास सतीष वैद्य का २० फरवरी को शाम ५ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था जिसके कुछ देर बाद वह खून से लतपथ अवस्था में बेहोशी की हालत में दिखाई दिया जिसके पेट पर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया गया है जिससे पेट की मांसपेशियां बाहर निकल गई है। खून से लतपथ व बेहोशी की हालत में पड़े युवक की सूचना मार्ग से गुजर रहे लोगों ने डायल १०० पुलिस को दी और घायल को तत्काल १०८ वाहन से लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां भर्ती कर चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। सतीष वैद्य के शरीर के पेट पर जिस तरह से घाव के निशान बने है जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी धारदार तलवार व चाकू जैसे औजार से हमला किया गया है परन्तु किस व्यक्ति ने हमला किया है वह स्पष्ट नही हो पा रहा है क्योंकि जिस स्थान पर घटना घटित हुआ है उसके आसपास स्थित दुकानदारों को भी घटना के बारे में कोई जानकारी नही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जिस युवक के साथ सतीष वैद्य का विवाद हुआ था उसकी तलाश में जुट गई है परन्तु जानलेवा हमला आपसी विवाद के चलते होने की बात कही जा रही है।
दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि बकोड़ा सांई मंदिर चौक के पास मानपुर निवासी सतीष वैद्य घायल अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे लालबर्रा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है, कैसे घायल हुआ, किसने हमला किया है यह स्पष्ट नही हो पाया है, मामले की जांच की जा रही है।










































