आलिया बनेंगी कूल मॉम:जल्द रिवील कर सकती हैं राहा का फेस, बेटी के साथ बना सकती हैं वेकेशन का प्लान

0

6 नवंबर को आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। तब से ही फैंस राहा कपूर का फेस देखेने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही आलिया-रणबीर अपनी बेटी का फेस रिवील कर सकते हैं।

बीते दिनों ये खबरें थी कि आलिया-रणबीर अपनी बेटी की सेफ्टी को मद्दे नजर रखते हुए उसका फेस नहीं रिवील करेंगे। हालांकि, अब रणबीर और आलिया के करीबी सूत्र ने बताया कि ऐसा नहीं है। अनुष्का की बेटी वामिका कोहली की तरह आलिया नो फोटो पॉलिसी जैसा कुछ भी नहीं प्लान कर रही हैं। बल्कि करीना की तरह अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर एक्टिव रखेंगी। करीबी सूत्र ने कहा कि आलिया को पता है कि उनके स्टारडम के चलते वो चाहकर भी अपनी बेटी का फेस छिपा नहीं पाएंगी, इसलिए वो चिल मॉम की तरह अपनी बेटी को लेकर ज्यादा परेशान नहीं है।

करीबी सूत्र की मानें तो आलिया-रणबीर जल्द ही बेटी के साथ मिनी वेकेशन पर जा सकते हैं। इस दौरान वो नहीं चाहेंगे कि उनकी बेटी का फेस करीब 6 महीने तक न रिवील हो, लेकिन इसके बाद आलिया खुद राहा की फोटोज शेयर करेंगी।

आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया था। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने उस दौरान करते हुए लिखा था – ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं।

27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, “हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।” फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं, जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ नजर आ रहे थे। रणबीर और आलिया की बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे।

14 अप्रैल 2022 को हुई थी रणबीर-आलिया की शादी
रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी दोनों ने करीब पांच साल डेट करने के बाद एक-दूसरे से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ खास मेहमानों ने शिरकत की थी। बता दें कि 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर और आलिया की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाद में जाकर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। शादी के दो महीने बाद आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here