आश्रम’ वेब सीरिज की बोल्ड अभिनेत्री त्रिधा चौधरी की मोनोकिनी पहनी फोटो फिर मचा रही सनसनी

0

वेब सीरीज ‘आश्रम’ में बोल्ड सीन देने के बाद अभिनेत्री त्रिधा चौधरी इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है। अपने हॉट लुक के कारण Tridha Chowdhary काफी चर्चा में है। Tridha Chowdhary अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। अब हाल ही में Tridha Chowdhary ने अपनी एक हॉट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो उनके प्रशंसकों के बीच काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में Tridha Chowdhary मोनोकिनी पहनी हुई नजर आ रही है और तस्वीर में त्रिधा ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं।

कुर्सी पर बैठे Tridha Chowdhary का बोल्ड पोज

Tridha Chowdhary ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बोल्ड फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह पर्पल मोनोकिनी पहने दिखाई दे रही है। त्रिधा ने कुर्सी पर बैठकर बेहद बोल्ड पोज दिया है, जिस पर फैंस का दिल आ गया है। Tridha Chowdhary ने सिर पर तौलिया बांध रखा है और आंखों पर चश्मा भी लगा रखा है। यूजर्स Tridha Chowdhary के इस हॉट लुक को देखकर फिदा हो गए हैं। फैन्स कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

इंटीमेट सीन देकर मचाई थी सनसनी

Tridha Chowdhary ने ‘आश्रम’ सीरीज में बॉबी देओल के साथ कई अंतरंग सीन दिए थे और इस कारण सुर्खियों में रही थी। उन्होंने सीरीज में एक साधारण सी शिष्या का किरदार निभाया था, जो हर वक्त साड़ी में नजर आती है, लेकिन असल जिंदगी में Tridha Chowdhary काफी ग्लैमरस हैं। त्रिधा चौधरी का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है।

Tridha Chowdhary ने बंगाली फिल्म से की करियर की शुरुआत

त्रिधा चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में बंगाली फिल्म ‘मिशाउर रोहोस्यो’ से की थी। इसके बाद साल 2016 में त्रिधा ने स्टार प्लस चैनल के शो ‘दहलीज़’ में काम किया, जिसमें उन्हें मुख्य भूमिका में हर्षद अरोड़ा के साथ लिया गया था। त्रिधा ने वेब सीरीज ‘चार्जशीट’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ में भी काम किया है, जिसमें उनका काम काफी पसंद किया गया था। Tridha Chowdhary अब जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here