मुंबई. कई फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके अरिजीत सिंह आज (25 अप्रैल) अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के जियागंज मुर्शीदाबाद में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां बंगाली हैं।
अरिजीत सिंह के म्यूजिक की शुरुआती ट्रेनिंग घर में ही हुई। अरिजीत को रिएलिटी शो फेम गुरुकुल से पहचान मिली थी। उसके बाद, उन्होंने असिस्टेंट म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर और मिथुन के साथ काम किया।
फिल्म ‘आशिकी -2’ के गाने ‘तुम ही हो…’से अरिजीत रातों- रात पॉपुलर हो गए थे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से बंगाली रीति रिवाज से गुपचुप शादी की (2014) थी।











































