इंदौर में अगले दो से तीन दिन में मानसून के आने की संभावना

0

इंदौर में अगले दो से तीन दिन में मानसून के आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जिस तेज गति से मानसून बढ़ रहा था, उसके कारण मप्र के कुछ हिस्सों में मानसून तीन से चार दिन पहले पहुंच गया। वर्तमान में पश्चिमी हवाएं तेज चल रही है। इस वजह से कब दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश की ओर उस दिशा व उस गति में नहीं बढ़ पाया।इसके कारण मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में मानसून अगले कुछ दिनों में पहुंचेगा। यही वजह है कि इंदौर में जहां मानसून अब तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी, वही अब मौसम विज्ञानी अगले दो से तीन दिन में मानसून के आगमन की बात कह रहे हैं। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र झारखंड के पास बना हुआ है। इसका असर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक नहीं हो रहा है।

इसी वजह से इंदौर संभाग में सिर्फ खंडवा व बुरहानपुर में बारिश हो रही है। इंदौर में अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को शहर के आसमान में बादल छाए रहे और अधिककत तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here