इतने कीमती फ्लैट और लग्जरी चीजों के मालिक हैं सोनम कपूर और आनंद अहूजा, मना रहे शादी की तीसरी सालगिरह

0

मुंबई: ठीक 3 साल पहले आज के ही दिन सोनम कपूर और आनंद अहूजा शादी के बंधन में बंधे थे। जब इन दोनों की शादी हुई थी, तब हर जगह इस कपल की ही चर्चा हो रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इस शादी में छोटी सी छोटी चीज बेहद मूल्यवान थी। पापा अनिल कपूर की बेटी की शादी तो ग्रैंड तरीके से होनी ही थी।‌ सोनम कपूर जहां बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं वहीं आनंद अहूजा अपने लंदन-बेस्ड बिजनेस के लिए जाने जाते हैं।

इन दोनों कपल्स के पास इतनी कीमती चीजें हैं जिसकी कीमत अगर कोई आम इंसान जान जाए तो वह हक्का-बक्का रह जाएगा। कपड़ों से लेकर जूतों तक और घर से लेकर लग्जरी कार तक सोनम कपूर अहूजा और आनंद अहूजा के पास कई मूल्यवान चीजें हैं।

तो चलिए जानते हैं कि किन मूल्यवान चीजों के मालिक हैं सोनम कपूर और आनंद अहूजा।

Sonam Kapoor and Anand Ahuja

सलाना इतना कमाते हैं सोनम और आनंद:
एक खबर के अनुसार, यह पता चला है कि सनाना सोनम कपूर 85 करोड़ रुपए कमाती हैं वही आनंद अहूजा के बिजनेस का टर्नओवर कुल 450 मिलीयन यूएसडी है यानी 3000 करोड़ रुपए है। अगर दोनों के नेट वर्थ को मिला दिया जाए तो यह 3085 करोड़ रुपए हो जाएंगे।

हजारों स्क्वायर फीट की जमीन पर बना है इस कपिल का घर:
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दिल्ली में एक बंगला खरीदा था जो 3170 स्क्वायर यार्ड तक फैला है। इस बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए है। कहा जाता है कि यह प्लॉट 9000 स्क्वायर फीट तक फैला है।

लंदन में भी है लग्जरियस प्रॉपर्टी:
सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि लंदन में भी सोनम और आनंद की एक लग्जरियस प्रॉपर्टी है। अपने सोशल मीडिया पर यह दोनों सितारे अपने घर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

सोनम के पास है बहु मुल्य इंगेजमेंट रिंग:
इंगेजमेंट के दौरान आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को एक शानदार इंगेजमेंट रिंग गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 90 लाख बताई जाती है। कहा जाता है कि यह रिंग सबसे महंगे सेलेब इंगेजमेंट रिंग में से एक है। 

सोनम और आनंद का शू कलेक्शन है बेहद खास:
अपने शू कलेक्शन के लिए भी सोनम और आनंद जाने जाते हैं। कई बार आनंद ने यह बताया है कि सोनम के पास एक शानदार स्नीकर कलेक्शन है। एक बार सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ शू ट्विन किया था जिसकी कीमत 16,884 डॉलर बताई जाती है।

अगर भारतीय रुपए में बात करें तो Dior x Nike Air Jordan शू की कीमत 12,47,000 रुपए है जिसे सोनम कपूर और उनके भाई ने पहना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here