इतवारी_तिरोड़ी के बीच पुन: शुरू हुआ लोकल ट्रेन का परीसंचालन

0

जिलेवासियों को लंबे समय बाद मिली ईतवारी_तिरोड़ी ट्रेन क्रमांक 08281, सोमवार 17 अक्टूबर को ईतवारी-तिरोड़ी ब्राडगेज पर दौड़ती दिखाई दी।जहां इस ट्रेन के क्षेत्र पहुंचने पर जगह-जगह रेलवे स्टेशनों में क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं के साथ इसका स्वागत किया बताया जा रहा है कि इतवारी से तिरोड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन क्रमांक 08281 दोपहर 1.30 बजे ईतवारी से तिरोडी के लिए निकली। जो कलमना, कामठी, कन्हान, सालवा, चाचेर, तारसा, रेवराल, खात, भंडारारोड, कोका, तुमसर रोड, तुमसर शहर, मिट्ठेवानी, चिचोली, गोबरवाही, डोंगरीबुजुर्ग, महकेपार रोड, सुकली होते हुए सायंकाल 5 बजे तिरोड़ी पहुंची। जहां तिरोड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचने की पूर्व महकेपार रोड रेल्व स्टेशन पर पठार संघर्ष समिति* के बैनर तले स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा ईतवारी से तिरोडी लोकल ट्रेन का रेल प्रशासन द्वारा पुनः परिचालन किये जाने पर क्षेत्रवासियों ने हर्षोल्लास के साथ रेल प्रशासन के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर ट्रेन को फुलमाला पहनाई गयी, वही हरी झंडी दिखाकर तिरोडी की ओर रवाना किया गया।

उक्त लोकल ट्रेन का पुनः समयानुसार परिचालन किये जाने पठार क्षेत्र की जनता मे खुशी का माहौल है, जिससे व्यापारी बंधुओं, स्कुल छात्रों ,आम जनता को आवागमन और स्वास्थ्य सेवा के लिए तुमसर, नागपुर जाने के लिए यह ट्रेन बहुपयोगी साबित होगी।जहां यह ट्रेन तिरोड़ी पहुंचकर तिरोड़ी से रात्रि 8:05 पर इतवारी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई जहां यह ट्रेन तिरोड़ी से सुकली, महकेपार, डोंगरीबुजुर्ग, गोबरवाही, चिचोली, मिट्ठेवानी, तुमसर शहर, तुमसर रोड, कोका, भंडारारोड, खात, रेवराल, तारसा, चाचेर, सालवा, कन्हान, कामठी, कलमना होते हुए रात्रि 11.30 बजे ईतवारी स्टेशन पहुंची।

ज्ञात हो कि इतवारी से तिरोड़ी और तिरोड़ी से इतवारी लोकल ट्रेन पुन: शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी ।जहां क्षेत्रवासियों की इस मांग को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल द्वारा 14 अक्टूबर को ट्रेन प्रारंभ करने का आदेश जारी किया गया था। जिसमें सोमवार 17 अक्टूबर से इस ट्रेन को शुरू किए जाने के निर्देश मंडल द्वारा दिए गए थे। जिसके तहत आज सोमवार को इतवारी से तिरोड़ी और तिरोड़ी से इतवारी के बीच लोकल ट्रेन का परीसंचलन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here