पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। शासकीय कर्मचारियों पर काम का बोझ सदैव बना रहता है, इस दबाव का असर उनके परिवार पर भी पड़ता है। इन्हीं परेशानियों को देखकर जेल विभाग के द्वारा उप जेल वारासिवनी में ओपन जिम का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। जेल के स्टाफ ओर उनके परिवार को मानसिक तनाव और शारीरिक सुदृढ़ता हेतु इस ओपन जिम का निर्माण किया गया है। ज्ञात हो कि स्थानीय उप जेल परिसर में ओपन जिम का शुभारंभ हुआ। जिम का शुभारंभ जेल विभाग के सर्वोच्च अधिकारी डॉ वरुण कपूर,महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं जेल मुख्यालय के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जेल अधिक्षक बालाघाट रामलाल सहलाम, वारासिवनी जेलर अंजुलता गोस्वामी सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। जेल अधीक्षक रामलाल सहलाम ने बताया कि जेल परिसर में कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को काम की अधिकता ,नौकरी के तनाव भरे जीवन में शारीरिक मजबूती प्रदान करने का अवसर कम ही मिल पाता है। इसलिए लगभग ढाई लाख की लगत वाली इस जिम का शुभारंभ किया गया है। ताकि रोजमर्रा में कुछ वक्त निकालकर वे अपनी काया को मजबूत बना सके और तनाव मुक्त रह सके। वहीं जेलर अजुंलता गोस्वामी ने बताया कि वे विभाग की इस पहल से बेहद खुश है जल्द ही इस ओपन जिम के ऊपर टीन शेड का निर्माण करवाया जाएगा । जिसके लिए वे उच्च अधिकारियों से आग्रह करेंगी, फि लहाल जेल में साफ सफाई,स्वच्छ भोजन ओर सुरक्षा को लेकर वे संवेदनशील है । आगामी दिनों में सुरक्षा कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर भी वे प्रयास करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जल्द ही विभाग के कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। वहीं सुरक्षा पैमानों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस दौरान अश्विनी कुमार गुप्ता ,भरत सिंह वरकड़े ,बसोरीलाल मरावी , प्रकाश सिंह ठाकुर ,लक्ष्मीनारायण राय, सुनील पटेल, आशीष झारिया, सुधा बघेल ,अनुराग मरकाम ,विक्रम मर्सकोले, राहुल कोकोडे ,संदीप बट्टी, घनश्याम यादव ,शेवनाथ पार्टेटे ,लोकेन्द्र कुशवाह ,कैलाश कुमार फूलवती बाई








































