पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रैट ली ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को जगह नहीं मिलने पर हैरानी व्यक्त की है। ली ने कहा, ‘टी20 विश्व कप टीम में उमरान को शामिल किया जाना चाहिये था। इस तेज गेंदबाज को तेज तर्रार और उछाल वाली पिच पर खेलते देखना हमें अच्छा लगता है। इस पूर्व तेज गेंदबान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में कैमरन ग्रीन को शामिल नहीं किये जाने पर भी सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ग्रीन को किस कारण से जगह नहीं मिली।’
उमरान ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन का सबका ध्यान खींचा था। उनकी गेंदबाजी की रफ्तार को देखकर सभी हैरान हो गये थे। उमरान ने जून 2022 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में कुल 22 विकेट लिए थे। उमरान ने अपने पहले ही डेब्यू मुकाबले में एक ओवर में 14 रन दिये थे। ली के अनुसार जब जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज टीम के साथ नहीं है तब उमरान टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भारतीय टीम के लिए हाल के लिए दिना में अंतिम ओवर की गेंदबाजी चिंता का कारण बनी है क्योंकि भुवनेश्वर कुमार सहित अन्य गेंदबाज प्रभावी नहीं रहे हैं।










































