सुम्बुल तौकरी खान और फहमान खान की जोड़ी बेहद पॉपुलर है। दोनों ने ‘इमली’ सीरियल से घर-घर में अपनी जगह बनाई थी। दोनों को साथ में देखना फैन्स को बेहद पसंद है। फिलहाल तो इनका कोई शो नहीं आ रहा है मगर इन्हें साथ में एक गेम शो में देखा गया है। दोनों कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे ‘एंटरटेनमेंट की रात: हाउसफुल’ में पहुंचे थे। इसके सेट के बाहर का वीडियो सामने आया है, जिसमें सुम्बुल बता रही हैं कि उन्हें चोट लग गई है।
दरअसल, कलर्स पर जो पहले ‘खतरा खतरा खतरा’ आता था, उसका ही नाम और कलवर बदलकर दोबारा इस शो री-लॉन्च किया गया है। कलर्स टीवी पर रोजाना रात 10 बजे प्रसारित होने वाले इस शो में आए दिन कोई नया किरदार देखने को मिलता है। इस बार फहमान खान पहुंचे थे। उन्होंने पपाराजी से बात करते शो में हुए गेम्स के बारे में बताया।










































