एक जनपद पंचायत सदस्य,3 सरपंच पद और 40 पंचों के लिए उप निर्वाचन 5 जनवरी को

0

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से प्रारंभ उप निर्वाचन में सरपंच के लिए 7 आवेदन , पंच के लिए 8 और जनपद सदस्य के लिए एक फॉर्म बुधवार को जमा किए हैं। वही 22 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है जो अपना नाम जनपद 3:00 बजे तक जमा कर सकेंगे। आपको बताए की जिले के कटंगी जनपद पंचायत के अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 20, सरपंच तीन और पांच 40 पद के लिए 5 जनवरी मतदान होना है। जिसमें बालाघाट जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत धापेवाडा,बैहर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मोहरई,खैरलांजी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिखला के लिए निर्वाचन होना है तो वही वार्ड पंच के लिए बालाघाट जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदरा के वार्ड 14 और हट्टा पंचायत के वार्ड नंबर 7,लांजी में ग्राम पंचायत देवरबेली में वार्ड 2, किरनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत दहेगड़वा वार्ड नंबर 6 ,खारा वार्ड नंबर 18, मुर्री वार्ड नंबर 3 ,डोंगरगांव वार्ड नंबर 11, डोंगरगांव वार्ड नंबर 8 ,और कांद्रीकला वार्ड नंबर 15 , परसवाड़ा जनपद पंचायत में पोगारझोड़ी वार्ड नंबर 11, जगन टोला वार्ड नंबर 10, धनवार वार्ड नंबर 14, बिरसा जनपद पंचायत अंतर्गत रघोली वार्ड नंबर 6 और 8 , सालेटेकरी वार्ड11,13,17,कचनारी में वार्ड 3,5,6,7,9,11,16 में, बहेराभाटा में वार्ड 5,7,10,11,14,20 में,बाकीगुड़ा में वार्ड 9, रेलवाही में वार्ड 1, अचानकपूर में वार्ड3,वारासिवनी पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिर्रा में वार्ड11, मेडकी में वार्ड18,लालपुर में वार्ड18,खैरलांजी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहाडी में एक पंच, कटंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदोली में वार्ड12,नवेगांव में वार्ड16,टेकाडी (म) में वार्ड 6 में पंच का चुनाव 5 जनवरी को होना है।
ग्राम पंचायत धापेवाड़ा में सरपंच पद के उपनिर्वाचन में 4 नामांकन जमा
पंचायत बालाघाट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धापेवाड़ा में सरपंच के रिक्त पद हेतु उपनिर्वाचन होने जा रहा हैं। जिसमें अब तक 4 नाम-निर्देशन पत्र जमा हुये हैं। कल 22 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख हैं। जिसके चलते आज 21 दिसंबर को नामांकन जमा करने को लेकर प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जनपद पंचायत बालाघाट में पहुंचकर अपना नामांकन जमा किया हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में रिक्त ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पद के लिये उप निर्वाचन कराया जा रहा हैं। जनपद पंचायत बालाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत धापेवाड़ा में सरपंच पद रिक्त हो गया था। यहा पर आमचुनाव में निर्वाचित हुये सरपंच रूपचंद माहुले का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके चलते यहां पर सरपंच पद रिक्त हो गया था। अब यहां पर इस रिक्त पद की पूर्ति करने के लिये निर्वाचन कराया जा रहा हैं। हालांकि ग्राम पंचायत धापेवाड़ा में सरपंच पद के अलावा ग्राम पंचायत बगदरा में पंच के एक वार्ड में और ग्राम पंचायत हटटा के एक वार्ड में भी पंच पद हेतु उपनिर्वाचन हो रहा हैं। इस उप निर्वाचन को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। जानकारी में आया कि कल 22 दिसंबर को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख हैं। जिसके पश्चात नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। 26 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया हैं। दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी हो सकेगा और उसके पश्चात शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिहन का आंबटन किया जायेगा। 5 जनवरी को मतदान कराया जायेगा। इस ग्राम पंचायत धापेवाड़ा में सरपंच पद हेतु अब तक कुल 4 नामांकन जमा हो चुका हैं। जिन्होने नामांकन जमा किया हैं उसमें न्याशुउददीन खान, पंकज माहुले, पवन नगपुरे और शांतिलाल नगपुरे का नामांकन जमा हुआ हैं।
2014 से 18 वार्ड पंच के पद रिक्त
बिरसा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत 18 वार्ड ऐसे हैं जो आरक्षण के बाद 2014 से रिक्त पड़े हैं जो अभी तक उन वार्डों में एक भी प्रत्याशी नहीं मिलते जानकारों का कहना है कि बिरसा जनपद पंचायत क्षेत्र में आरक्षण के बाद से ही यह स्थिति निर्मित हुई है क्योंकि वहां पर वार्ड आरक्षण के प्रत्याशी ही नहीं मिलते जिस वजह से पद सारे रिक्त रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here