/बैहर थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके दो दोस्त ने हाथ बुकको से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और मोटरसाइकिल मैं फरार हो गए ।10 नवंबर की शाम यह घटना ग्राम छिंदीटोला में हुई।बैहर पुलिस ने छिंदीटोला नाले के पास मृतक युवक सिद्धार्थ पिता परमानंद यादव 22 वर्ष कंपाउंडटोला बैहर निवासी की लाश बरामद की और इस मामले में ,दो युवक अनुज पिता सुरेंद्र उइके 21 वर्ष और सुमित पिता राकेश शर्मा 23 वर्ष तीनों कंपाउंडटोला बैहर निवासी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ यादव अनुज उइके और सुमित शर्मा तीनों दोस्त थे। 10 नवंबर की शाम तीनों युवक मोटरसाइकिल में ग्राम छिंदी टोला घूमने के लिए गए थे तीनों युवक ने वहां पर शराब पिए और तीनों युवक जब लौट रहे थे तभी उनके बीच शराब के नशे में झगड़ा हो गया। जिनमे अनुज उइके और सुमित शर्मा ने सिद्धार्थ यादव को हाथ बुक्को से बेरहमी से मारपीट किया। मारपीट करने से सिद्धार्थ यादव को पेट में अंदरूनी चोटे आई और वह गिर गया। इसके बाद अनुज उइके और सुमित शर्मा ने सिद्धार्थ यादव को ग्राम छिंदीटोला समीप नाला किनारे छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थ यादव की नाला किनारे ही मौत हो गई। 11 नवंबर को सुबह छिंदीटोला सड़क किनारे सिद्धार्थ यादव की लाश देखी गई। जिसकी रिपोर्ट संतकुमार वरकडे 38 वर्ष छिंदीटोला निवासी ने बैहर थाना में की थी। जहां से उपनिरीक्षक कैलाश पटेल ने मौके पर पहुंचकर मृतक सिद्धार्थ यादव की लाश बरामद की और पंचनामा कार्यवाही पश्चात सिद्धार्थ यादव की लाश पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए। मर्ग जांच मैं पाया गया कि ग्राम छिदीटोला मैं अनुज उइके और सुमित शर्मा द्वारा की गई मारपीट में सिद्धार्थ यादव की मौत हुई है। मर्ग जांच उपरांत उपनिरीक्षक कैलाश पटेल ने सिद्धार्थ यादव की हत्या करने के आरोप में अनुज उइके और सुमित शर्मा के विरुद्ध धारा 302 201 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को इस अपराध में गिरफ्तार कर लिया। 12 नवंबर को दोनों युवक को बैहर की अदालत में पेश कर दिया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।










































