किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खारा में तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिये। घायल व्यक्ति जीतलाल पिता सूरजलाल बिसेन 45 वर्ष ग्राम बोडुदा कला थाना किरनापुर निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीतलाल खेती किसानी करता है जिसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बताया गया है कि 28 अगस्त को सुबह 9:00 बजे जीतलाल अपने भाई दुर्गा प्रसाद के साथ ग्राम खारा शराब पीने के लिए आए थे और दोनों भाई ने शराब भी पिये। इसी दौरान वहां पर तीन लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तीनों लोगों ने जीतलाल को लाठी हाथ बुक्को से मारपीट कर घायल कर दियेऔर फरार हो गए घायल जीतलाल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।










































