एक व्यक्ति पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल

0

बालाघाट कटंगी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खमरिया में एक व्यक्ति पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति दिलेर पिता गोरेलाल उइके 30 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलेर के परिवार में माता पिता पत्नी और एक बेटी है। दिलेर अपने परिवार के साथ खेती किसानी के अलावा मजदूरी भी करता है। वर्तमान में रबी की फसल लगाने के लिए दिलेर ने अपने परिवार के साथ अपने खेत में खार लगाई है। 15 जनवरी को दिलेर मजदूरी करने नहीं गया और वह अपने खेत साजा के पेड़ की छटाई करने के लिए चला गया था। समीप ही खार खुदाई चालू थी।2.30,बजे दिलेर खेत में स्थित सांजा के पेड़ में चढ़कर छटाई कर रहा था। तभी वह पेड़ से फिसल कर नीचे गिर गया ।सिर में चोट लगने से दिलेर गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गया था ।दिलेर को पेड़ से गिरने के तुरंत बाद ही परिवार के लोग पहुंचे जो पास में ही खार खोद रहे थे। जिन्होंने दिलेर को मोटरसाइकिल से कटंगी अस्पताल लाकर भर्ती किए जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया। दिलेर की हालत गंभीर बताई गई है। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here