भारत की सबसे बड़ी एडटेक स्टार्टअप बायूजस (Byju’s) ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। सूत्रों के मुताबिक इस बार कंपनी ने करीब 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। कंपनी ने अलग-अलग सभी डिपार्टमेंट में करीब 2 फीसदी कर्मचारियों को हटा दिया है। गौरतलब है कि इस छंटनी से पहले BYJU’s ने पहले कहा था कि वह अक्टूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। हालांकि, कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या अभी भी 50,000 के आसपास बनी हुई है।
छंटनी का फैसला
बता दें कि कंपनी में छंटनी का यह दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच शुरू हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों को पर्सनल मीटिंग को और फोन कॉल के जरिए निकाला गया। सबसे अधिक कर्मचारियों की छंटनी प्लेटफॉर्म टीमों, ब्रांड टीम, मार्केटिंग टीम, बिजनेस टीम, प्रोडक्ट और टेक टीम में थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि कुछ सीनिय मैनेजर की भी छंटनी हुई है। इस बीच, BYJU’S ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।










































